Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। वीकेंड पर सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई थी। रविवार को अरबाज और सोहेल घरवालों को रोस्ट करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में अरबाज और सोहेल ईशा का मजाक उड़ाते हैं। अरबाज और सोहेल घरवालों के सामने ईशा और समर्थ की एक्टिंग करते हैं। इसी के साथ खुलासा करते हैं कि ईशा इधर की बात उधर करती है। लड़ाई होने पर वो किसी का स्टैंड नहीं लेती है। हालांकि ईशा कहती हैं कि नहीं सर ऐसा नहीं है।
वहीं, घर में मुनव्वर और विक्की के बीच कॉफी को लेकर झगड़ा होता है। मुनव्वर विक्की से कहते हैं कि आपने कॉफी क्यों चुराई। विक्की कहते हैं कि मैंने कुछ नहीं चुराया है। मुनव्वर कहते हैं कि मैं 24घंटे चीजों की चौकीदारी नहीं कर सकता हूं। यहां से चुराया गया। मैं छीन कर ले जाऊंगा। विक्की कहते हैं कि कॉफी का डिब्बा दे। मुनव्वर कॉफी देने से इंकार देते हैं और कहते हैं कि उन्होंने कुछ पर्सनल सामान नहीं लिया है। इस बात को लेकर पूरे घर में बवाल हो जाता है।
विक्की और मुनव्वर में हुआ बड़ा झगड़ा
घर में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन गेम बदलती रहती हैं। कल तक जो दोस्त है वो आज दुश्मन है। इस हफ्ते वीकेंड का वार पर मनस्वी ममगई घर से बेघर हो गई है।
