Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई- झगड़े हो रहे हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। घर में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) के बीच में जमकर लड़ाई हुई है। झगड़े में अभिषेक को उकसाने के लिए ईशा समर्थ का साथ देती हैं। दोनों मिलकर अभिषेक को पोक करते हैं और गुस्से में वो समर्थ को थप्पड़ मार देते हैं। घर में फिजिकल होना नियम का अहम उल्लंघन है। घर की कैप्टन अंकिता लोखंडे अभिषेक को घर से बाहर कर देती हैं।
Isha Malviya -Abhishek Kumar ((credit pic: instagram)
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक घर से बेघर हो गए हैं। लेकिन मेकर्स उनकी री-एंट्री करवा सकते हैं। वहीं, नॉमिनेशन के आधार पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा कम वोट समर्थ यानी चिंटू को मिले हैं। इस वजह से समर्थ शो से एविक्ट हो गए है। समर्थ घर में सबको सबसे ज्यादा एंटरटेन करते हैं। उनके जाने से फैंस को बड़ा झटका लगेगा।
समर्थ हुए घर से बेघर
मेकर्स ने अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। बिग बॉस तक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर समर्थ के एविक्शन का खुलासा किया है। आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मुनव्वर फारुकी, समर्थ जुरेल, अरुण माशेट्टी, आयशा खान और औरा नॉमिनेटेड हैं। फैंस को वीकेंड का वार का बसेब्री से इंतजार है। सलमान खान किसी की लगाएंगे क्लास। ये देखना दिलचस्प होगा।
