Bigg Boss 17 : फैंस का पसंदीदा शो बिग बॉस सीजन 17( Bigg Boss 17 ) इन दिनों छाया हुआ है। शो में हो रहे रोजाना के ड्रामे को फैंस खूब इन्जॉय कर रहे हैं। वहीं आज रात शो में नए साल का जश्न कुछ खास सितारों के साथ मनाया जाएगा। सलमान खान के साथ आज शो में बॉलीवुड स्टार धर्मेन्द्र (Dharmendra Deol) और पंजाबी सिंगर मीका सिंह( Mika Singh) धमाका करने आ रहे हैं। आज रात फैंस को इंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।
आज रात वीकेंड के वॉर में जहां डबल वोट आउट होगा वहीं नए साल का जश्न भी खास अंदाज में मनाया जाएगा। हाल ही में जारी हुए बिग बॉस 17 के नए वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के एवरग्रीन सितारा धर्मेन्द्र पाजी और गायक मिका सिंह स्टेज पर चार चाँद लगा रहे हैं। आज रात शो में जमकर मस्ती होगी जिसका लुफ़त घर वाले भी उठाएंगे। जारी किये गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कृष्णा अभिषेक सलमान खान और धर्मेन्द्र पाजी को बॉबी देओल के फेमस गाने "जमाल कुडु" पर डांस करने के लिए कह रहे हैं। सभी सितारे स्टेज पर बॉबी देओल का हुक स्टेप कर रहे हैं और खूब मस्ती मजाक चल रहा है। वहीं आखिर में कृष्णा अभिषेक चुटकी लेते हुए कहते हैं कि पंजाबियों को खाली ग्लास कौन देता है।
बताते चले कि शो में इन दिनों खूब ड्रामा हो रहा है। आयशा खान ( Ayesha Khan) की बेहोशी के बाद खुद सलमान खान को घर पर आना पड़ा जिससे सारा माहौल गमगीन हो गया। वहीं ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma) के जाने के बाद इस हफ्ते घर से दो लोगों को वोट आउट किया जाएगा।
