टीवी मसाला

Bigg Boss 17 : Dharmendra पाजी ने किया बेटे के वायरल गाने "जमाल कुडु" पर डांस, Salman Khan ने भी सिर के ऊपर रखा ग्लास

Bigg Boss 17 : सलमान खान के साथ आज शो में बॉलीवुड स्टार धर्मेन्द्र ( Dharmendra Deol) और पंजाबी सिंगर मीका सिंह( Mika Singh) धमाका करने आ रहे हैं। आज रात फैंस को इंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।

Image

Bigg Boss 17 New Promo

Bigg Boss 17 : फैंस का पसंदीदा शो बिग बॉस सीजन 17( Bigg Boss 17 ) इन दिनों छाया हुआ है। शो में हो रहे रोजाना के ड्रामे को फैंस खूब इन्जॉय कर रहे हैं। वहीं आज रात शो में नए साल का जश्न कुछ खास सितारों के साथ मनाया जाएगा। सलमान खान के साथ आज शो में बॉलीवुड स्टार धर्मेन्द्र (Dharmendra Deol) और पंजाबी सिंगर मीका सिंह( Mika Singh) धमाका करने आ रहे हैं। आज रात फैंस को इंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है।

आज रात वीकेंड के वॉर में जहां डबल वोट आउट होगा वहीं नए साल का जश्न भी खास अंदाज में मनाया जाएगा। हाल ही में जारी हुए बिग बॉस 17 के नए वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के एवरग्रीन सितारा धर्मेन्द्र पाजी और गायक मिका सिंह स्टेज पर चार चाँद लगा रहे हैं। आज रात शो में जमकर मस्ती होगी जिसका लुफ़त घर वाले भी उठाएंगे। जारी किये गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कृष्णा अभिषेक सलमान खान और धर्मेन्द्र पाजी को बॉबी देओल के फेमस गाने "जमाल कुडु" पर डांस करने के लिए कह रहे हैं। सभी सितारे स्टेज पर बॉबी देओल का हुक स्टेप कर रहे हैं और खूब मस्ती मजाक चल रहा है। वहीं आखिर में कृष्णा अभिषेक चुटकी लेते हुए कहते हैं कि पंजाबियों को खाली ग्लास कौन देता है।

बताते चले कि शो में इन दिनों खूब ड्रामा हो रहा है। आयशा खान ( Ayesha Khan) की बेहोशी के बाद खुद सलमान खान को घर पर आना पड़ा जिससे सारा माहौल गमगीन हो गया। वहीं ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma) के जाने के बाद इस हफ्ते घर से दो लोगों को वोट आउट किया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article