Bigg Boss 17: राशन के चक्कर में विक्की जैन पर बुरी तरह भड़के मुनव्वर फारूकी, अंकिता जैन ने खोली पति की पोल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 6, 2023, 08:48 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में दिल वाले घर और दिमाग वाले घर के कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां मुनव्वर फारूकी और विक्की जैन के बीच बहसबाजी हो गई। वहीं मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे भी लड़ाई करते दिखे हैं।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में दिल वाले घर और दिमाग वाले घर के कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई झगड़े देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच बहसबाजी हो गई। वहीं मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे भी लड़ाई करते दिखे हैं। घर में फिलहाल राशन की काफी किल्लत है, जिस वजह से कंटेस्टेंट राशन को चोरी करने पर मजबूर हो गए हैं। खासकर दिल वाले मकान वाले कंटेस्टेंट बाकी घरों से खाने-पीने का समान चुरा रहे हैं। इस बीच मुनव्वर और विक्की के बीच इसी चीज को लेकर भारी बहसबाजी हो जाती है। दरअसल विक्की दिमाग वाले घर से कॉफी और मक्खन चुरा लेते हैं और मुनव्वर को इस बात का अंदाजा लग जाता है कि उनके मकान से चीजें चोरी हो रही हैं। इसके बाद वह अंकिता से पड़ताल करते हैं।

End of Feed