Bigg Boss 17: शो खत्म होते ही टूटी Mannara Chopra और Munawar Faruqui की दोस्ती, किस वाले बयान से पड़ी दरार

Mannara Chopra on Munawar Faruqui: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) में नजर आ चुकी मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारुकी के दोस्ती के बीच दरार आ गई है। ऐसा कब और क्यों हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Bigg Boss 17: पिछले ही हफ्ते सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) खत्म हो गया। टीवी की दुनिया से अलविदा लेने के बाद फैंस काफी ज्यादा मायूस हो गए हैं। इसी के साथ 17वें सीजन के विजेता मुनव्वर फारुकी बने, जिसको लेकर उनके फैंस बहुत ज्यादा जश्न मनाया। अब ऐसे में शो में प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा नजर आईं जो शो की सेकंड रनरअप बनी थी। अभी हाल ही में उन्होंने मुनव्वर फारुकी के बारे में इंटरव्यू के दौरान ऐसा कहा की सभी के होश उड़ गए, सिर्फ यही नहीं उनकी दोस्ती में भी दरार आ गई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Bigg Boss 17

हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के इंटरव्यू के दौरान जब उन्हें बताया गया की मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने अंकिता लोखंडे से बात करते हुए कहा की मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने उन्हें किस किया। साथ ही उन्हें इस हरकत से काफी ज्यादा असुवि्धा हुई, जिसे सुन एक्ट्रेस के होश उड़ गए। वो कहती हैं कि ओह माय गॉड, ये कितना अजीब स्टेटमेंट हैं। ऐसी कोई फुटेज नहीं है साथ ही मुझे या है की ऐसा कुछ हुआ हो। मुझे नहीं पता की उन्होंने किस नीयत से बोला है अगर ऐसा बोलै है तो उनको सभी के सामने मुझसे माफी मांगनी पड़ेगी।

End of Feed