Bigg Boss 17: Mannara Chopra ने दी मुनव्वर फारुकी को बद्दुआ, Ankita Lokhande की कैप्टैन्सी में विक्की ने की बगावत

Bigg Boss 17 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी हुआ जिसमें मन्नारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारुकी को बद्दुआ दी। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे की कैप्टैन्सी में विक्की जैन ने बागवत कर दिया है, यहां जानिए पूरा मामला।

Bigg Boss 17 Latest Promo: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हर दिन रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं, सभी फिनाले की रेस में दौड़ रहे हैं। ऐसे में शो की टीआरपी भी छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है, इसी के साथ शो का एक नया प्रोमो जारी हुआ है। प्रोमो में एक तरफ देखा गया की कैसे मन्नारा चोपड़ा मुनव्वर की हरकत से परेशान हैं। वहीं अंकिता लोखंडे की कैप्टैन्सी में खुद के पति विक्की जैन ने नखरे दिखाए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Bigg Boss 17 Promo

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में देखा गया की कैसे मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को मुनव्वर फारुकी ने कॅप्टेन्सी से हटा दिया। ऐसे में गुस्से में आग बबूला हो कर एक्ट्रेस ने कंटेस्टेंट को बद्दुआ देते हुए कहा की वो दुआ करेंगी आज से मुनव्वर ये शो नहीं जीते। वहीं दूसरी तरफ अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के कप्तान बनते ही विक्की जैन के सुर बदल गए हैं।

End of Feed