टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने दी Vicky Jain को चेतावनी, कहा- शो खत्म होने के बाद फैसला ......

Bigg Boss 17 : वहीं एक बार फिर घर में विक्की-अंकिता के बीच रिश्ता डगमगाता दिखाई दिया जिसके जवाब में अंकिता लोखंडे ने विक्की को एक तरह की चेतावनी दे डाली। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Bigg Boss 17 Ankita-Vicky Fight

Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 में इन दिनों रियल लाइफ कपल अंकिता लोखण्डे ( Ankita Lokhande Jain) और विक्की जैन ( Vicky Jain) के बीच लड़ाइयाँ सुलझने का नाम नहीं ले रही हैं। कपल के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो जाता है। कई दफा तो शो के अंदर अंकिता विक्की को तलाक लेने का हिंट भी दे चुकी है। वहीं एक बार फिर घर में विक्की-अंकिता के बीच रिश्ता डगमगाता दिखाई दिया जिसके जवाब में अंकिता लोखंडे ने विक्की को एक तरह की चेतावनी दे डाली। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में अंकिता लोखण्डे और विक्की जैन के बीच हंगामा हो गया। कपल की लड़ाई से घर का माहौल भी गरम हो गया। शुरुआत तब होती है जब विक्की जैन, अंकिता लोकखंडे, ईशा मालवीय( Isha Malviya) और मन्नारा चोपड़ा( Mannara Chopra) एक साथ बैठकर बात कर रहे होते हैं। विक्की इस बातचीत में बार-बार पत्नी अंकिता का मजाक बनाता है और अंकिता को गुस्सा आ जाता है। लेकिन वह उठकर चली जाती है। उसके बाद ईशा-मन्नारा और विक्की शो के खत्म होने के बाद की बात करते हैं। इतनी देर में मन्नारा चोपड़ा कहती है कि मैं अपनी नजरें अंकिता से हटा नहीं पा रही हूँ क्योंकि वह बहुत हॉट लग रही है। विक्की जैन इस पर कहते हैं कि मुझे अपनी पत्नी हॉट नहीं लगती, बल्कि क्यूट लगती है। अंकिता को इस बात पर गुस्सा आ जाता है और वह कहती है कि मैं जानती हूँ कि तुम्हारा मेरे साथ हो गया है, जब हम बाहर जाएंगे तब मैं फैसला लूँगी। इस बात को सुनकर सभी हैरान हो जाते हैं।

बता दें कि अंकिता लोखण्डे पहले भी विक्की जैन को तलाक की चेतावनी दे चुकी है। बातों-बातों में एक्ट्रेस ने कई बार अपने पति को सावधान किया है। इनका रिश्ता शो के अंदर बहुत उथल-पुथल वाला चल रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article