Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी शो के विनर बनने बन चुके हैं। शो के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार और सेकंड रनरअप मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) थी। शो से बाहर आने के बाद कंटेस्टेंट्स अपने परिवार और दोस्तों संग टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में मन्नारा ने अपनी पर्सनैलिटी से लोगों का दिल जीत लिया। शो में एक्ट्रेस बिना किसी सेट फैन बेस के आई थी। बिग बॉस कंटेस्टेंट मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम बायो में खुद को फीमेल कैटेगरी में विनर बताया है।
Mannara Chopra (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Lahore 1947: प्रीति जिंटा के बाद Sunny Deol की फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री, नाम जान फैंस को लगा झटका
एक्ट्रेस का पोस्ट फैंस को काफी दिलचस्प लगा। वहीं, कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने अपना इंस्टा बायो बदल दिया। एक्ट्रेस के बायो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
मन्नारा के इंस्टा बायो पर लोगों ने लिए मजे
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, मन्नारा खुद को विनर इन फीमेल कैटेगरी बताया है। दूसरे यूजर ने लिखा, फीमेल कैटेगरी में विनर ये क्या होता है। तीसरे यूजर ने लिखा, मन्नारा कुछ भी कर सकती हैं। गेम में मन्नारा की वाइब ने लोगों को खूब एंटरटेन किया। मन्नारा ने गेम में अंकिता लोखंडे को पीछे कर सेकंड रनरअप थी। इस बात की उम्मीद किसी को नहीं थी। मन्नारा ने इस शो से अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस का असली नाम बार्बी हांडा है। मन्नारा बिग बॉस से पहले साउथ की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म जिद्द से डेब्यू किया था।
