टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Mannara Chopra समेत इन कंटेस्टेंट के घरवालों ने निकाले आंसू, लाल मिर्च लगाकर किया टॉर्चर

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में नॉमिनेशन टास्क का आयोजन किया, जिसमें दो टीम्स बांटी गई। ऐसे में सामने वाली टीम को टॉर्चर किया जाना था, जिसमें मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को अंकिता और आयशा मिलकर बहुत टॉर्चर करती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। ऐसे में कंटेस्टेंट फिनाले की रेस में दौड़ रहे हैं ताकि ट्रॉफी अपने नाम कर सके। इसी के साथ पिछले हफ्ते घर में कंटेस्टेंट के घरवालों ने शो में तबाही मचाई, ऐसे में टीआरपी ने आसमान छू लिया था। अब घर में नॉमिनेशन टास्क से जुड़ा एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है, जो काफी देखने लायक है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए उस मजेदार प्रोमो की एक झलक।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के घर में नॉमिनेशन टास्क का आयोजन किया, जिसमें दो टीम्स बांटी गई। पहली टीम में अभिषे कुमार, मन्नारा चोपड़ा, अरुण महाशेट्टी और मुनव्वर फारुकी। वहीं दूसरी टीम में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, आयशा सिंह और ईशा मालवीय सदस्य थे। इसी के साथ हर एक सदस्य के आगे बटन रखा गया है ऐसे में अन्य टीम अपने सामने वाली टीम को टॉर्चर करेगी। प्रोमो में देखा गया की कैसे लाल मिर्च और पानी डालकर कंटेस्टंटर को टॉर्चर किया गया।

वीडियो में आगे देखा गया की सभी घरवाले अभिषेक, मुनव्वर और अरुण को छोड़ मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को टॉर्चर करते हैं। ऐसे में मन्नारा सभी से गुहार लगाती है है की उसे छोड़ दीजिये लेकिन कोई नहीं सुनता। इस प्रोमो को दर्शक काफी एन्जॉय कर रहे हैं। पिछले हफ्ते घर से समर्थ जुरेल कम वोट्स की वजह से नॉमिनेट हुए थे। साथ ही पहली बार ऐसा हुआ की किसी कंटेस्टेंट के जाने से दर्शक काफी खुश थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article