टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान से शो से बाहर आते ही Manasvi Mamgai ने बताया इस कंटेस्टेंट को विनर, जानिए नाम

Manasvi Mamgai Reveals Winner of Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के वीकेंड का वार पर मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) को घर से बाहर कर दिया है। मनस्वी ने घर से बाहर होने के बाताया कि ये सीजन किसे जीतना चाहिए।

Image

Manasvi Mamgai

Manasvi Mamgai Reveals Winner of Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। इस सीजन में आए सेलेब्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस सीजन में सिर्फ तीन हफ्तों में ही काफी कुछ देखने को मिला गया है। मेकर्स ने शो के दूसरे हफ्ते में ही दो वाइल्ड कार्ड प्रतियोगियों की एंट्री कराई थी। मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) और समर्थ जुरेल वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में 'बिग बॉस 17' में दाखिल हुए।

हैरान कर देने बात यह रही कि समर्थ और मनस्वी दोनों ही पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट भी हुए। मनस्वी को दिमाग सेक्शन के घर वालों ने नॉमिनेट किया था। बता दें सबसे कम वोट मिलने के बाद अब मेकर्स ने मनस्वी ममगई को शो से बाहर दिया गया है। शो से बाहर आने के बाद मनस्वी ममगई ने बताया कि वो किस सदस्य को विनर बनते हुए देखना चाहती हैं।

बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए मनस्वी ममगई ने बताया कि 'बिग बॉस 17' के घर में जाने से पहले ही अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को पसंद कर रही हैं। उन्हें लगता है कि सलमान खान के शो की ट्रॉफी अभिषेक कुमार ही अपने नाम करेंगे। मनस्वी ने कहा कि अभिषेक एक मजबूत प्लेयर हैं और उनके अंदर विनर क्वालिटी है। इस दौरान मनस्वी ने मुनव्वर फारुकी ने शो का सबसे गंदा खिलाड़ी बताया और मन्नारा चोपड़ा को फेक कहा। मनस्वी के एलिमिनेशन से उनके फैन्स अभी भी निराश हैं। उनका मानना है कि शो में एक्ट्रेस को एक और मौका मिलना चाहिए

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article