टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो से ये हसीना हुई बाहर, Sana Khan पर मेकर्स हुए मेहरबान

This Contestant Out From Bigg Boss 17: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक 'बिग बॉस 17' से इस हफ्ते बाहर होने जा रहे सदस्य का नाम सामने आ गया है। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स ने सना खान को बचाने के लिए घर की एक खूबसूरत हसीना को बाहर कर दिया है।

Image

Manasvi Mamgai-Sana Raees Khan-Isha Malviya

This Contestant Out From Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) इस समय जंग का मैदान बन चुका है। कभी खाने को लेकर लड़ाई तो कभी घरवालों को घर की ड्यूटी के लिए आपस में झगड़ते हुए देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान के शो से इस सप्ताह पांच लोगों को एलिमिनेशन के लिए नामांकित किया गया है। ऐसे में लोगों यह जानने के लिए उतावले हैं कि कौन इस हफ्ते 'बिग बॉस 17' के बाहर होने जा रह है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सना खान इस हफ्ते भी घर से बेघर होने से बच गई हैं। आइए देखें इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा।

हर हफ्ते की तरह इस बार भी लोग वीकेंड का वार पर सलमान खान को देखने के लिए बेताब हैं। बिग बॉस से जुड़े जानकारी देने के लिए मशहूर द खबरी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अफवाह है कि सना खान की जगह मनस्वी ममगई (Manasvi Mamgai) को बाहर कर दिया गया है।' इस खबर से फैन्स को बड़ा झटका लगा है। कई लोगों ने कहा है कि मेकर्स ने सना खान को बचाने के लिए मनस्वी ममगई को घर से बेघर कर दिया गया है।

बता दें मनस्वी ममगई को 'बिग बॉस 17' में आए हुए एक हफ्ता ही हुआ है। लोगों को यह भी मानना है कि उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए। हालांकि मेकर्स को ओर इस एलिमिनेशन को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए ईशा मालवीय, सना रईस खान, समर्थ जुरेल, मनस्वी ममगई और अरुण मशेट्टी नॉमिनेट हुए थे

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article