BB 17 : Jigna Vora की अरेस्ट की खबर सुनते ही भाग गया था एक्स बॉयफ्रेंड, कहा 14 साल बाद भी नहीं ......

Bigg Boss 17 Jigna Vora : कल वीरवार के एपिसोड में जिगना वोरा ने मुनव्वर से बात करते हुए अपने दिल का राज खोला, उन्होंने बताया कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड से आज भी प्यार करती हैं और इतने साल बाद भी उससे नफरत नहीं हो पाई।

Bigg Boss 17 Jigna Vora : बिग बॉस 17 में लगातार फैंस को एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। घर में हो रहे प्यार-मोहब्बत और लड़ाई से शो की टीआरपी लगातार बढ़ रही है। बीते एपिसोड में फिर एक सदस्य अपनी अतीत को याद करते हुए ईमोशनल हो गया। कनटेस्टेंट जिगना वोरा( Jigna Vora) ने मुनव्वर फारूकी ( Munawar Faruqui) से अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बात की और रोते हुए बताया कि 14 साल के बाद भी वह उससे प्यार करती हैं और आज तक नफरत नहीं कर पाई। आइए आपको बताते हैं जर्नलिस्ट जिगना की ये कहानी

Jigna Vora Talk about her EX boyfriend

कल वीरवार के एपिसोड में जिगना वोरा ने मुनव्वर से बात करते हुए अपने दिल का राज खोला, उन्होंने बताया कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड से आज भी प्यार करती हैं और इतने साल बाद भी उससे नफरत नहीं हो पाई। जिगना ने कहा कि मुझे आज भी हर चीज याद है मैं कब और कहाँ उस से मिली थी। उन्होंने कहा, "मुझे तारीखें और समय पता है। हम पिछले 14 साल में 5 बार मिले हैं ।" मुनव्वर ने पूछा कि वह अपने एक्स से आखिरी बार कब मिली थी, तो जिगना ने बताया , "यह 25 नवंबर, 2019 था। यह आखिरी कॉल थी जो मैंने की थी और कहा था अब बहुत हो गया।

End of Feed