Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी से ज्यादा शो जीतने के लायक थे Abhishek Kumar, एक्स-गर्लफ्रेंड ईशा मालविया ने दिया बयान

Isha Malviya on Abhishek Kumar: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम की। ऐसा लग रहा है कि ईशा मालविया मुनव्वर की जीत से ज्यादा खुश नहीं हैं। एक्ट्रेस को लगता है कि इस सीजन की ट्रॉफी के असली हकदार अभिषेक कुमार होने चाहिए थे।

Isha Malviya on Abhishek Kumar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को 28 जनवरी की रात अपना विनर मिल गया है। बिग बॉस के 17वें सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने अपने नाम की है। इस शो के मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार दो फाइनलिस्ट बने थे। देर रात सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी को इस सीजन का विनर घोषित किया। अरुण मैशेट्टी पांचवें स्थान पर बाहर हो गए। अंकिता लोखंडे चौथे स्थान पर बाहर हो गई थीं। मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर और अभिषेक कुमार 'बिग बॉस 17' के टॉप 3 फाइनलिस्ट थे। कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि मुनव्वर को विनर बनाया गया है। हाल ही में ईशा मालविया ने भी खुलासा करते हुए कहा कि इस सीजन का विनर बनने के लिए अभिषेक कुमार मुनव्वर फारुकी से अधिक योग्य थे।

Munawar Faruqui-Isha Malviya-Abhishek Kumar

बता दें ईशा मालविया को ग्रैंड फिनाले से पहले मेकर्स ने कम वोट मिलने के कारण बाहर कर दिया था। बिग बॉस 17 की शूटिंग के दौरान ईशा मालविया काफी खुश थीं। ईशा मालविया ने शेयर करते हुए कहा कि बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में उन्हें बहुत मजा आया। इस दौरान ईशा ने मुनव्वर फारुकी को 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी जीतने के लिए भी बधाई दी।

End of Feed