टीवी मसाला

Bigg Boss 17: इन दो हसीनेओं की खुली किस्मत, शो खत्म होते ही मिला बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट?

Bigg Boss 17's Contestant Gets Bollywood Project: बिग बॉस 17 के खत्म होने के बाद अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और आयशा खान (Ayesha Khan) की किस्मत चमक गई है। सुनने में आ रहा है कि दोनों को बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट मिलने वाला है।

Image

Ayesha Khan and Ankita Lokhande

Bigg Boss 17's Contestant Gets Bollywood Project: 'बिग बॉस' का 17वां सीजन खत्म हो गया है। इस सीजन को मुनव्वर फारुकी के रूप में विनर मिल गया है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने घोषणा करते हुए बताया कि मुनव्वर फारुकी 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के विनर हैं। टॉप 5 फाइनलिस्ट में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी थे। हर साल की तरह इस सीजन में भी कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अंकिता लोखंडे और आयशा खान को बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

कास्टिंग एजेंट मुकेश छाबड़ा ने एक्स अकाउंट पर बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारुकी से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। वहीं दूसरे ट्वीट में मुकेश छबड़ा ने लिखा कि वो अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और आयशा खान (Ayesha Khan) को फिल्मों में कास्ट करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। इस ट्वीट के बाद चर्चा तेज हो गई है कि दोनों अदाकाराओं को बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट मिलने की पक्की उम्मीद है।

कुछ दिनों पहले मुकेश छबड़ा का एक ट्वीट भी काफी चर्चा में रहा था। इस ट्वीट के माध्यम से मुकेश ने बताया था कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) स्टारर 'दिल बेचारा' का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। बता दें 'दिल बेचारा' मुकेश छबड़ा के निर्देशन में बनी पहली फिल थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article