Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में हर दिन कुछ न कुछ बवाल होता रहता है। घर में ईशा मालवीय (Isha Malviya) की लव स्टोरी लाइमलाइट में है। पिछले हफ्ते शो में ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की एंट्री हुई थी। ईशा ने पहले तो उन्हें बॉयफ्रेंड मानने से ही इंकार कर दिया था। बाद में उन्होंने सबके सामने इस बात को एक्सेप्ट कर लिया था। वीकेंड का वार पर ईशा को सलमान खान (Salman Khan) से भी फटकार पड़ी थी। सलमान ने उन्हें समझाया था कि वो कहां गलत जा रही हैं।
Isha Malviya - Samarth Jurel (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- 12th Fail Box Office Collection: रोके से नहीं रुक रही है विक्रांत मैसी स्टारर की कमाई, निर्माताओं की भर गई झोली
सलमान से डांट पड़ने के बाद ईशा बेड पर जाकर समर्थ के सामने रोने लगती है। समर्थ ईशा को सपोर्ट करने के लिए बेड पर लेट जाते हैं। पहले समर्थ ईशा को किस करते हैं। इसके बाद दोनों कंबल के अंदर रोमांटिक होते हुए दिखे। इस दौरान ईशा भूल गई कि वो शो में है जिसमें इतने सारे कैमरे लगे हुए हैं। कुछ समय बाद वहां अभिषेक आ जाते हैं और कहते हैं कि भाई संभलकर कैमरे लगे हुए है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ईशा
सोशल मीडिया पर ईशा का इंटीमेट वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, नेशनल टेलीविजन पर ये सब कर रहे हैं शर्म आनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, ईशा अपनी इमेज खुद खराब कर रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, बिग बॉस इन्हें कहीं और भेजो।
