Bigg Boss 17: कंबल में खानजादी और अभिषेक कुमार का किस करते हुए वीडियो हुआ वायरल? लोगों ने किया ट्रोल

Khanzaadi-Abhishek Kiss Video: हाल ही में इंटरनेट पर 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के घर का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खानजादी और अभिषेक कुमार को कंबल के अंदर किस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देख लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया है।

Khanzaadi-Abhishek Kiss Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) पहले दिन से ही लोगों का पसंदीदा बन गया है। इस शो में आए सदस्यों को लोगों ने काफी पसंद किया है। इतना ही नहीं 'बिग बॉस' का ये 17वां सीजन हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। यह शो सेलेब्स के बीच हो रही लड़ाइयों के साथ-साथ विवादों के लिए भी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खानजादी उर्फ फिरोजा खान और अभिषेक कुमार को कंबल के अंदर नजर आ रहे हैं। वीडियो देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए है कि दोनों ने किस की है।

Khanzaadi and Abhishek Kumar

खानजादी और अभिषेक कुमार का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि दोनों ने कंबल के अंदर किस की जबकि कईयों को लगता है कि ऐसा कुछ नहीं है। एक यूजर ने लिखा, 'अभिषेक ने बहन बोला था ना', वहीं दूसरे ने कहा, 'बिना रिलेशनशिप में आए।' एक यूजर ने लिखा, 'यार इतना फासला है इनके बीच में और खानजादी के बाल भी इतनी दूर दिख रहे हैं।' कईयों ने तो खानजादी और अभिषेक कुमार को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

End of Feed