टीवी मसाला

Bigg Boss 17: हैकर्स ने Khanzaadi के अकाउंट का बदला नाम, सभी पोस्ट और वीडियो भी किए डिलीट

Bigg Boss 17 Khanzaadi Account Hacked: बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रह चुकी खानजादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में देखा गया की कैसे रैपर का अकाउंट हैक कर हैकर ने सभी पोस्ट और वीडियो समेत अकाउंट का नाम भी बदल दिया।

Image

Bigg Boss 17: Khanzaadi Account Hacked

Khanzaadi Account Hacked: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से घर-घर मशहूर हुईं सिंगर और रैपर खानजादी आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं है। ऐसे में उनको शो के बाद काफी ज्यादा फेम मिला जिससे वो बेहद खुश हैं। सिंगर हमेशा अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अभी हाल ही में खानजादी के सिर पर मुसीबतों का पहाड़ गिर गया है, जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में खानजादी (Khanzaadi) ने अपने तीखे जवाब से सभी की बोलती बंद की। इसी के साथ देखा गया की कंटेस्टेंट ने शो को खूब टीआरपी भी दी। लेकिन अब उनसे जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल कुछ समय पहले खानजादी ने बताया था की उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। ऐसे में अब फिर इसी मामले से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, इंस्टाग्राम पर देखा गया की रैपर के अकाउंट का नाम हैकर ने बदल दिया है। सिर्फ यही नहीं उनके सभी पोस्ट और वीडियोज को डिलीट कर दिया है।

इसी के चलते वो बिग बॉस 17 के फिनाले में भी नहीं आ पाई, ये देख सभी के सभी दंग रह गए हैं। जानकारी के लिए बता दें की खानजादी के एविक्शन पर जनता काफी ज्यादा मेकर्स पर भड़की थी। साथ ही 17वें सीजन के विनर मुनव्वर फारुकी बने, जिससे उनके फैंस के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article