Bigg Boss 17 Fans Reaction On Abhishek Kumar Defeat: सलमान खान के मशहूर और विवादित शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में हर एक कंटेस्टेंट ने फिनाले में पहुंचने की पूरी-पूरी कोशिश की, लेकिन मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar), अरुण श्रीकांत, अंकिता लोखंडे और मुनव्वर फारूकी ही फिनाले में जगह बना पाए। हालांकि मुनव्वर फारूकी के हाथों जहां शो की चमचमाती ट्रॉफी लगी तो वहीं अभिषेक कुमार को इतने करीब आकर हार का सामना करना पड़ा। अभिषेक कुमार के विनर न बन पाने से उनके फैंस में भी मायूसी छाई हुई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Finale: विजेता बनने से चूक गईं अंकिता लोखंडे, टॉप 4 पर आकर टूटा ट्रॉफी साथ ले जाने का सपना
अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) की तारीफ में एक यूजर ने लिखा, "तुमने बहुत अच्छा खेला अभिषेक। तुम बिना किसी फैनबेस के शो में आए थे और टॉप 2 में आना भी बहुत बड़ी बात है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अभिषेक ने दिल जीत लिया और यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। तुमने बहुत अच्छा खेला अभिषेक।" एक यूजर ने अभिषेक की सराहना करते हुए लिखा, "अभिषेक कुमार तुमने वाकई में बहुत अच्छा खेला। आज तुम्हारी हार नहीं हुई, इंसानियत की हार हुई है।" एक यूजर ने अभिषेक मल्हान को भी याद किया और लिखा, "लगता है बिग बॉस किसी भी अभिषेक को जीतने नहीं देंगे।"
बता दें कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में अपनी गेम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरीं। खासकर ईशा मालवीय संग उनका रिलेशनशिप चर्चा में बना रहा। दोनों जहां शुरुआत में साथ दिखे तो वहीं समर्थ जुरेल की एंट्री के बाद उनमें भी दरार पड़ गई। इतना ही नहीं, अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय ने एक-दूजे के साथ झगड़े के दौरान जमकर एक-दूजे की पोल भी खोली। लेकिन पहले जहां अभिषेक कुमार को लोग खास पसंद नहीं करते थे तो वहीं थप्पड़ कांड ने उन्हें लोगों की नजर में हीरो बना दिया।
