Bigg Boss 17 Fame Sunny Arya Daughter Bollywood debut: बिग बॉस 17 फ़ेम सनी आर्या उर्फ तहलका भाई सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस के दौरान भी फैंस को तहलका काफी पसंद आए थे हालांकि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फिनाले तक नहीं पहुँच पाए थे। सनी आर्य अपनी पत्नी के साथ मजेदार वीडियो बनाकर अपने फैंस को खुश करते रहते हैं। अपने माता-पिता की तरह सनी ( Sunny Arya) और दीपिका की बेटी इकनूर भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हैं। अब टाइम्स नाउ। टेली टॉक इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट सामने आई है। जिसके मुताबिक सनी आर्या की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है।
Bigg Boss 17 Fame Sunny Arya Daughter Bollywood debut
टाइम्स नाउ/टेली टॉक को बिना टाइटल वाले प्रोजेक्ट के सेट पर से एक एक्सक्लूसिव बिटिएस वीडियो मिला है, जिसमें इकनूर आर्या सुप्रिया शुक्ला के साथ काम करते नजर आ रही है। साथ ही अपने बेटी के साथ सनी आर्य को भी देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक सनी आर्या की बेटी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में निर्देशक-अभिनेता अविनाश ध्यानी भी होंगे। फिल्म में अविनाश और निधि नौटिलया फिल्म में इकनूर के माता-पिता की भूमिका निभाने नजर आएंगे। बता दें कि अभी प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
इस बीच आपको बता दें कि सनी आर्या को बिग बॉस 17 में देखा गया था। अब खबर है कि उनकी पत्नी दीपिका आर्या को बिग बॉस 18 में देखा जा सकता है। फैंस भी दीपिका को सलमान खान के शो में देखना चाहते हैं।
