Mannara Chopra Supports Kangana Ranaut: एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस सीजन 17 की फर्स्ट रनरअप रह चुकीं एक्ट्रेस को घर-घर पहचान मिली जिससे फैन फालोइंग में भी काफी इजाफा हुआ। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर मन्नारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कंगना रनौत संग हुए थप्पड़ कांड पर उनका सपोर्ट कर रही हैं। यह देख लोगों को मन्नारा का ये सपोर्ट अच्छा नहीं लगा और सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह वायरल वीडियो।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंद्र कौर ने थप्पड़ मारा था। कुलविंद्र का कहना था की किसान आंदोलन के समय महिलाओं पर एक्ट्रेस द्वारा किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। इस मामले के बाद जहां कई स्टार्स कुलविंद्र कौर को अपना समर्थ दे रहे हैं तो दूसरी तरह कंगना रनौत को। अब इस लिस्ट में मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का नाम भी शामिल हो गया है जो कंगना के सपोर्ट में कहती हैं कि 'थप्पड़ मारने से चीजें हल नहीं होती हैं जब आप अपनी वर्दी में हो। यह बहुत ही ज्यादा बुरा है।
मन्नारा चोपड़ा का ये बयान वायरल होते ही लोगों ने उन्हे सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि लगता है इसको भी थप्पड़ खाने का शोक चढ़ा है। वहीं दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस पर कहा कि जब किसान आंदोलन में किसानों को बोल रही थी तब तेरी जुबान खुली। एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं।
