टीवी मसाला

Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड पर कुछ यूं बोली Mannara Chopra, लोगों ने लगाई जमकर क्लास

Mannara Chopra Supports Kangana Ranaut: बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट रह चुकीं मन्नारा चोपड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया की एक्ट्रेस थप्पड़ कांड पर कंगना रनौत को सपोर्ट कर रही हैं, जिसे देख लोगों ने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Image

Mannara Chopra Supports Kangana Ranaut

Mannara Chopra Supports Kangana Ranaut: एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस सीजन 17 की फर्स्ट रनरअप रह चुकीं एक्ट्रेस को घर-घर पहचान मिली जिससे फैन फालोइंग में भी काफी इजाफा हुआ। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर मन्नारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कंगना रनौत संग हुए थप्पड़ कांड पर उनका सपोर्ट कर रही हैं। यह देख लोगों को मन्नारा का ये सपोर्ट अच्छा नहीं लगा और सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह वायरल वीडियो।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला सुरक्षाकर्मी कुलविंद्र कौर ने थप्पड़ मारा था। कुलविंद्र का कहना था की किसान आंदोलन के समय महिलाओं पर एक्ट्रेस द्वारा किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। इस मामले के बाद जहां कई स्टार्स कुलविंद्र कौर को अपना समर्थ दे रहे हैं तो दूसरी तरह कंगना रनौत को। अब इस लिस्ट में मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का नाम भी शामिल हो गया है जो कंगना के सपोर्ट में कहती हैं कि 'थप्पड़ मारने से चीजें हल नहीं होती हैं जब आप अपनी वर्दी में हो। यह बहुत ही ज्यादा बुरा है।

मन्नारा चोपड़ा का ये बयान वायरल होते ही लोगों ने उन्हे सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि लगता है इसको भी थप्पड़ खाने का शोक चढ़ा है। वहीं दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस पर कहा कि जब किसान आंदोलन में किसानों को बोल रही थी तब तेरी जुबान खुली। एक्ट्रेस की वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article