Exclusive: Khanzaadi के घर रात 2 बजे अंजान ने दी दस्तक, अब BB17 कंटेस्टेंट को मुंबई में सता रहा है डर

Khanzaadi Feel Unsafe in Mumbai: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से घर-घर मशहूर हुईं खानजादी उर्फ फ़िरोज़ा खान ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने मुंबई से जुड़ा एक डराने वाला वाक्य शेयर किया जिसमें एक्ट्रेस के घर पर किसी अनजान व्यक्ति ने रात 2 बजे घंटी बजाई।

Khanzaadi Feel Unsafe in Mumbai: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 अब का सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सी देने वाला शो बना था। शो में सिंगल वर्सेस कपल की थीम ने सभी का दिल जीता। शो में रैपर और सिंगर खानजादी भी नजर आईं थी जो हसल शो में अपने रैप से जलवा बिखेर चुकीं हैं। बिग बॉस से खानजादी को घर-घर खूब पहचान मिली और आज वह लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। खानजादी टाइम्स नाउ के 'गॉसिप टाइम' सेगमेंट में नजर आईं थी जिसके चलते रिपोर्टर ने उनके साथ खास बातचीत की और मजे भी किए। इसी इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने मुंबई से जुड़ी एक चौंका देने वाला हादसा शेयर किया जिसके चलते उनको इस शहर में सुरक्षित महसूस नहीं होता।

Bigg Boss 17: Khanzaadi Feel Unsafe in Mumbai

बिग बॉस 17 (Bigg Bss 17) में खानजादी (Khanzaadi) बताती हैं कि मुंबई में अपने पिछले अपार्टमेंट में मुझे काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था क्यूंकी वहाँ सिक्युरिटी टाइट नहीं थी। लोग मेरे घर रात 1 -2 बजे आकार घंटी बजाते थे खास तौर पर आदमी बाहर चिल्लाते थे की 'खानजादी यहाँ रहती है'। अब मेरे साथ कामवाली दीदी है जो उन्हे भगा देती है लेकिन अब भी मैं सुरक्षित महसूस नहीं करती हूं। मैं कहीं और घर लेने की कोशिश कर रही हूं लेकिन अपार्टमेंट का किराया काफी ज्यादा है। मुंबई शहर बहुत बड़ा है लेकिन महंगाई और धर्म घर लेने के बीच आ ही जाता है।

End of Feed