Bigg Boss 17 फेम Ayesha Khan ने ट्रोलर की तस्वीर शेयर कर उड़ाई धज्जियां, एक्ट्रेस को कहा था 'तेरे साथ करना....

BB 17 Ayesha Khan Slammed Troller: बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक चौंका देने वाली तस्वीर शेयर की। एक्ट्रेस ने बताया की कैसे एक ट्रोलर ने बेहद ही अश्लील शब्दों के साथ उन्हे मैसेज भेजा और साथ ही उस शख्स की तस्वीर भी शेयर की।

BB 17 Ayesha Khan Slammed Troller: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस आयशा खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस को शो के बाद कई बड़े प्रोजेक्ट मिले जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए। कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने एक ट्रोलर द्वारा भेजे गए भद्दे शब्द को लोगों के सामने दिखाया। साथ ही उस ट्रोलर की तस्वीर शेयर कर बाकी सभी को चेताया भी की किस कदर उनको ट्रोल किया जाता है अपशब्द के साथ। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।

BB 17 Ayesha Khan Slammed Troller

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) फेम आयशा खान (Ayesha Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ट्रोलर की चैट शेयर की जिसमें काफी ज्यादा एक्ट्रेस के लिए अपशब्द लिखे गए थे। ऐसे में आयशा खान ने सभी के सामने अभय नाम के शख्स की तस्वीर शेयर की। एक्ट्रेस ने लिखा कि अब समय आ गया है कि हम इन लोगों को नाम दें और उन्हें शर्मिंदा करें!! वे हमारे आस-पास ही हैं, बस हमें नहीं पता कि जब कोई नहीं देख रहा होता है, तो वे महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं।

End of Feed