Abhishek Kumar ने रुमर्ड गर्लफ्रेंड Ayesha Khan संग शेयर की वीडियो, लोगों ने कहा 'आयशा भाभी'...

Abhishek Kumar-Ayesha Khan Video: बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट रह चुके अभिषेक कुमार और आयशा खान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने डेटिंग खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

Abhishek Kumar-Ayesha Khan Video: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से घर-घर मशहूर हुए अभिषेक कुमार की फैन फालोइंग बढ़ती जा रही है। सिर्फ यही नहीं अभिषेक के पास इन दिनों प्रोजेक्ट्स की भरमार भी हो गई है, जिसके चलते वह खबरों में बने रहते हैं। इसी के साथ कुछ दिन पहले एक्टर की डेटिंग खबरों ने हवा पकड़ ली है, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह आयशा खान को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है, जो काफी मजेदार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए आखिर वीडियो को देख लोगों का क्या कहना है।

Abhishek Kumar-Ayesha Khan Video

अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की जिसमें वह आयशा खान (Ayesha Khan) को कह रहे हैं इस्मार्ट से तो में बचपन से ही हूं। पगली अगर मास्क भी लगा लूँ तो लोग मुझे मेरी हेस्टाइल से पहचान लेते हैं। वीडियो काफी मजेदार है आयशा खान भी वीडियो में मजे लेते हुए नजर या रही है, साथ फैंस लगातार कमेन्ट भी कर रहे हैं। एक यूजेर ने लिखा कि आयशा भाभी। एक यूजर ने लिखा की क्या वह खानजादी को भूल गए हैं क्या?

End of Feed