Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 शुरू हो गया है। दो दिन के अंदर ही अंदर घर में कई हंगामे हो गए हैं, जिसे देख टीआरपी में भी शो को फायदा होने जा रहा है। हर बार की तरह इस सीजन को सलमना खान होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने घर में मिर्च मसाला लगाने के लिए कई बड़े सेलेब्स को घर में शामिल किया है। शो में आने वाले एपिसोड में बिग बॉस ने अनुराग डोभाल यानी यूके07 को फटकार लगाई और उनपर भड़काने का भी आरोप लगाया है। आखिर ऐसा क्या हुआ घर में जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
दरअसल एपिसोड के दौरान अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने कहा की बिग बॉस का खेल सिर्फ टीवी वालों के लिए है और अगर ऐसा है तो ये प्लेटफार्म उन्हें दे दिया जाए। जिसपर बिग बॉस भड़कते हुए कहते हैं की सलमान खान (Salman Khan) के शो के बाद अनुराग टीवी वालों का शो और बायसस्ड कहते हुए नजर आ रहे हैं। इससे आप सोशल कम्युनिटी को भड़का रहे हैं और वो एक तालाब की गंदी मछली हैं। इसी के साथ बिग बॉस ने कंटेस्टेंट का गेम रिवील भी कर डाला। उन्होंने बताया की अनुराग बाबा पहले हफ्ते काम को लेकर लड़ते रहे अब वो शो में यूट्यूबर वर्सेज टीवी की जंग छेड़ना चाहते हैं।
ऐसे में बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) यहां नहीं रुकते वो कहते हैं की यहां जो मजेदार होता है वो खुद ब खुद कैमरे का फेवरेट हो जाता है। कोने में बैठकर रहने से फुटेज नहीं मिलती है, ऐसे में इन सब बातों को सुन को सभी कंटेस्टेंट बिग बॉस की कही बातों से सहमति रखते हैं। जानकारी के लिए बता दें की इस बार घर से कोई नॉमिनेट नहीं हुआ है।
