टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Ayesha Khan ने दी Munawar Faruqui को एक्सपोज करने की धमकी, कहा 'चिथड़े उड़ा दूंगी जाने से पहले'...

Munawar Faruqui-Ayesha Khan Fight: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में आयशा खान और मुनव्वर फारुकी की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ अपनी सास की बातों से अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) रोती हुईं नजर आईं। इस रिपोर्ट में देखिए शो का घमासान प्रोमो।

Image

Munawar Faruqui-Ayesha Khan Fight

Munawar Faruqui-Ayesha Khan Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एक्स कपल मुनव्वर फारुकी और आयशा खान अपने कलेश को लेकर चर्चा का विषय बन गए थे। आयशा ने मुनव्वर पर डबल डेटिंग का आरोप लगाकर सभी के होश उड़ा दिए थे। ऐसे में मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें आयशा मुनव्वर को एक्सपोज करने की धमकी देती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए उस मजेदार प्रोमो की एक झलक।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो में शुरुआत में दिखाया गया की आयशा खान (Ayesha Khan) और मुनव्वर के बीच में जबरदस्त लड़ाई हुई। इसी के साथ आयशा ने धमकी देते हुए कहा की शो में जाने से चिथड़े उड़ा दूंगी, यहां बोलेगा नहीं बंदा क्यूंकि पता है चीजें बाहर आ जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ़ फैमिली वीक में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की बहन घर में एंट्री लेती है और अपने भाई संग खूब रोती हैं। कहा जा रहा है की जल्द आयशा खान के भाई की भी एंट्री होने वाली है मेहमान के तौर पर।

आगे सलमान खान के शो के प्रोमो में दिखाया जाता है कि कैसे अंकिता लोखंडे अपनी सास के बर्ताव से आहात हैं। वो अपनी मां से कहती हैं की मैंने ऐसे क्या गलती कर दी की मुझे सुनाया जाए रहा है। उनकी मां उन्हें कहती हैं कि अभी तुम विक्की को छोड़ दो। जानकारी के लिए बता दें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अभिषेक कुमार, विक्की जैन, आयशा खान, मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), मन्नारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी नॉमिनेटेड हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article