'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) Bigg Boss 17 Ayesha Khan Munawar Faruqui Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने टीआरपी लिस्ट में टॉप पर आने के लिए सारी जद्दोजहद कर डाली है। मेकर्स ने न केवल चर्चित सितारों की शो में एंट्री कराई, बल्कि कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी के मसले भी सामने लाकर रख दिये। 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में आयशा खान अपनी तबीयत ठीक होने के बाद लौट आई हैं। पहले दिन जहां वह मुनव्वर फारूकी को नजरअंदाज करती दिखीं तो वहीं आज के एपिसोड में वह उनसे लड़ती नजर आएंगी। इतना ही नहीं, आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी की पोल खोलने की भी कोशिश की।
यह भी पढ़ें: Bigg Bos 17 में अंकिता लोखंडे के कप्तान बनते ही भड़की जनता, लताड़ लगाते हुए कहा, "कामचोर"
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखने को मिला कि आयशा खान परांठे लाकर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को देती हैं, लेकिन वह लेने से मना कर देते हैं। इसपर आयशा नाराज हो जाती हैं। वहीं मुनव्वर उनसे बात करने की कोशिश करते हैं। आयशा खान (Ayesha Khan) उन्हें जवाब देती हैं कि मैं परांठे केवल इंसानियत के नाते लाई थी, मुझे कोई शौक नहीं है आपके लिए चीजें बनाने का। वही चीज आपको अंकिता जी ने दी तो आपने तुरंत रख ली। इसपर मुनव्वर जवाब देते हैं कि उस परांठे को भी बाद में मैंने रख दिया था। मुनव्वर की बात पर आयशा ने कहा, "कोई जरूरत नहीं है, आप उसे भी फेंक देना।"
'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में आयशा खान और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की तू तू-मैं मैं यहीं नहीं खत्म हुई। आयशा खान ने मुनव्वर फारूकी को लताड़ते हुए कहा, "मुझे आपसे यही शिकायत है कि आप ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे मैंने आपके साथ गलत किया है।" इसपर मुनव्वर ने कहा कि मैं आपका सम्मान करता हूं। लेकिन आयशा ने जवाब दिया, "मत कीजिए सम्मान, ऐसी रिस्पेक्ट अपने पास ही रखिए।" वहीं मुनव्वर ने कहा कि अदालत के पहली रात मैंने आपको कहा कि मेरे दिमाग में कुछ कंफ्यूजन है, जिसके नतीजे पर मैं जाना चाहता हूं। इसपर आयशा खान ने कहा, "मतलब जो चीज 15 दिन से थी, आप उस चीज के लिए आश्वस्त ही नहीं थे।"
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने आयशा खान से कहा, "मैं जब तक चीज को लेकर 100 प्रतिशत पक्का नहीं हो जाता, तब तक मैं कुछ नहीं कहता।" इसपर आयशा खान ने कहा कि आप बाहर भी मुझे लेकर आश्वस्त नहीं थे और यहां भी आपको कुछ पता नहीं। तो मैं हर जगह अटकी रहूं। मैं ऐसी लड़की हूं कि अगर मुझे आपसे प्यार है तो मैं सबके सामने कहूंगी। आयशा खान की तकरार यहीं नहीं रुकी। उन्होंने मुनव्वर फारूकी को लताड़ते हुए कहा, "एक दिन में आपकी सारी फीलिंग्स बदल गईं तो मतलब ये सारी चीजें के गेम के लिए थीं।"
