Bigg Boss 17 News: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट बन आईं अंकिता लोखंडे काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी के साथ घर में कई बार उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए देखा है। तो वहीं उनके अपने पति विक्की जैन संग चल रहे कलेश के बाद ड्रामा देखा गया। लेकिन कुछ समय से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में पिछले दिन कैप्टैन्सी टास्क हुआ, जिसमें अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) ने जीत लिया। लेकिन ये देख शो को जनता भड़क गई, वो अब मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कामचोर लोखंडे को चुनावर और ईशा ने खैरात में कप्तानी दी, जिन्होंने पूरी तरह से धोखा दिया। वहीं कुछ यूजर काफी खुश आखिरकार एक्ट्रेस चलाएंगी।
इसी के साथ प्रोमो में देखा गया की पति विक्की जैन अपनी पत्नी की कैप्टैन्सी में ना खुश हैं। इसी के साथ इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए अभिषेक कुमार, आयशा खान, मुनव्वर फारुकी, अरुण, ऑरा और समर्थ नॉमिनेटेड हैं।
