Bigg Boss 17: अंकिता-विक्की की इस हरकत पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, घरवालों के सामने सुनाई कड़ी सजा

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Vicky Jain Got Punishment: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की हरकतों पर बिग बॉस नाराज होते नजर आए, साथ ही उन्हें घरवालों के सामने सजा भी सुनाई।

Bigg Boss 17 Ankita Lokhande Vicky Jain Got Punishment: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) जैसे कुछ कंटेस्टेंट्स जहां लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स ने लोगों के कान से खून निकालकर रख दिया है। इस बार बिग बॉस ने ये साफ बताया हुआ था कि वह कंटेस्टेंट्स के पक्षधर रहेंगे। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का एक प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को छूट देने के लिए कंटेस्टेंट्स बिग बॉस पर तंज कसते दिखे। ऐसे में बिग बॉस ने अंकिता और विक्की को जमकर फटकार लगाया।

End of Feed