Bigg Boss 17: Ankita Lokhande ने सुशांत सिंह राजपूत संग बिताए पल को किया याद, बोलीं- 7 साल का रिलेशनशिप...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 6, 2023, 11:51 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने फिर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो 7 साल तक सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं। सुशांत ने कभी भी उनके साथ बुरा बर्ताव नहीं किया।

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का प़ॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), विक्की जैन (Vicky Jain), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की गेम दर्शकों को पसंद आ रही हैं। इस शो की हाइटलाइट अंकिता लोखंडे हैं। अंकिता हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बारे में बात करते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका और सुशांत (Sushant) का रिश्ता कैसा था? इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने सुशांत से जुड़े कई खुलासे किए हैं।

अंकिता (Ankita) ने बताया कि सुशांत (Sushant Singh Rajput) बहुत ही मेहनती था। वो अपने डेब्यू फिल्म काई पो छे के रिलीज के दौरान काफी इमोशनल हो गया था। एक्ट्रेस ने ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार को बताया कि उसने एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लिए कड़ी मेहनत की थी। सुशांत ने करीब 2 साल तक क्रिकेट की ट्रेनिंग ली थी। अभिषेक ने आगे पूछा कि क्या आप दोनों एमएस धोनी के दौरान साथ थे।

End of Feed