Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद करके इमोशनल हो गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि सुशांत की मौत के बाद वो टूट चुकी थीं। घर में ऑरा अंकिता से पूछते हैं कि क्या आप सोशल मीडिया पर लोगों को ब्लॉक करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, हां मैंने सुशांत के मौत के बाद कई लोगों को ब्लॉक किया था। लोग इतना गंदा बोल रहे थे मैं नहीं ले सकती थी।
Sushant Singh Rajput and Ankita Lokhande (credit pic: instagram)
वो उन सबके लिए मुश्किल समय था जो सुशांत से जुड़े हुए थे। मेरी तो हवाइयां उड़ चुकी थी। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि मैं उसके साथ थी या नहीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका ब्रेकअप 26 फरवरी 2016 को हुआ था।
सुशांत को याद कर इमोशनल हुईं अंकिता
एक्ट्रेस ने कहा, पवित्र रिश्ता शुरू होने के एक महीने बाद ही हमने एक- दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। सात साल तक हम साथ थे। मेरे लिए वो पल बहुत ही मुश्किल भरा था। वो किसी चीज के साथ आगे बढ़ गया और मैं अकेलापन महसूस कर रही थी। उसने भी कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। अंकिता ने सुशांत की मौत पर कहा, जब मैंने उसे उस तरह से देखा मुझे लगा सब खत्म हो गया। मैं सुन्न पड़ गई थी। उसकी आखिरी फोटो में ऐसा लग रहा था वो सो रहा था। एक्ट्रेस ने आगे कहा, वो टूट गया था किसी चीज से मैं उसे जानती थी। इस दौरान अंकिता काफी इमोशनल हो गईं।
