Bigg Boss 17: पति विक्की जैन की पॉपुलैरिटी से अंकिता लोखंडे को हुईं जलन, यूजर्स बोले- 'जल कुकड़ी'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2023, 10:09 AM IST

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कुछ सदस्यों को रियलिटी चेक दिया। सलमान ने बताया कि वो गेम में कैसा कर रहा है। थेरेपी रूम में अंकिता लोखंडे मानती हैं कि उन्हें विक्की से इनसिक्योरिटी महसूस हो रही है। अंकिता इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

Bigg Boss 17: वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो के सलमान खान (Salman Khan) ने कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक दिया। उन्होंने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और ईशा मालवीय को बताया कि उनकी गेम कहा जा रही हैं। सलमान ने सबसे पहले अंकिता को थेरेपी रुम में बुलाया। सलमान अंकिता को बताते हैं कि पिछले कुछ हफ्तों में उनका बिहेवियर कैसा दिख रहा है। वो कहते हैं कि आपकी कोई गेम नजर नहीं आ रही हैं। आप घर में सिर्फ विक्की- विक्की करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तरह से आप गेम नहीं जीतोगी।

सलमान अंकिता को बताते हैं कि विक्की अच्छा गेम खेल रहे हैं। आपने इतनी मेहनत करके इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। उन चीजों को गेम में इस्तेमाल करो। विक्की को हमेशा से ये सब चाहिए था और उन्हें वो सब मिल रहा है। अंकिता कहती हैं कि मैं नहीं चाहती हूं कि मेरी वजह से विक्की की गेम खराब हो। मैं गेम में अपनी गलती मानती हूं। सलमान अंकिता को समझाते हैं कि अपने पार्टनर से इनसिक्योर और जलन होने में कोई बुराई नहीं है।

End of Feed