Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हाईवोल्टेड ड्रामा चल रहा है। शो में विक्की जैन (Vicky Jain) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने जब एंट्री की थी तो फैंस बेहद खुश थे। लेकिन घर में पहले ही हफ्ते से दोनों के बीच में मनमुटाव देखने को मिल रहा है। कपल का रिश्ता दिनोंदिन खराब होता जा रहा है। घर में दोनों एक- दूसरे को बाहर जाकर छोड़ने की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। ऑडियंस से लेकर सेलेब्स तक विक्की और अंकिता के झगड़े पर अपनी राय दे रहे हैं। अब दोनों के झगड़े पर किश्वर मर्चेंट और जरीन खान ने कमेंट किया है।
जरीन ने ट्वीट कर लिखा, वो अंकिता और विक्की (Ankita and Vicky) के लिए काफी दुखी है। सोशल मीडिया पर दोनों दर्शकों को कपल गोल्स देते थे। वो दोनों अपने प्यार को भूले नहीं। एक्ट्रेस ने आगे लिखा, मैं नहीं चाहती हूं कि शो की वजह से दोनों का रिश्ता खत्म हो जाए। वहीं, किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) ने लिखा, वो इस झगड़े से बोर हो चुकी हैं। विक्की और अंकिता को 5 मिनट के लिए मुस्कुराना चाहिए और फिर लड़ना।
विक्की -अंकिता के झगड़े पर भड़के सेलेब्स
सोशल मीडिया पर अंकिता (Ankita) को सनी लियोनी से लेकर मृणाल ठाकुर तक सपोर्ट कर रही हैं। सेलेब्स चाहते हैं कि इस बार की ट्रॉफी अंकिता ही ले जाए। अंकिता शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो में वो मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इस हफ्ते शो से घर बेघर होने के लिए सभी सदस्य नॉमिनेटेड हैं। पिछले हफ्ते समर्थ जुरेल घर से बेघर हो गए थे।
