Anjali Arora to Enter in Bigg Boss 17: सलमान खान का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) धीरे-धीरे लोगों का पसंदीदा बनता जा रहा है। इतना ही नहीं शो को टीआरपी भी लिस्ट में अच्छी जगह मिल रही है। हाल ही में 'बिग बॉस 17' का एक प्रोमो वायरल हो रहा है, ओर्री उर्फ ओरहान अवत्रामानी कुछ दिनों के लिए घर के अंदर पहुंच चुके हैं। इस शो में वो बतौर गेस्ट नजर आएंगे। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) भी बतौर वाइल्डकार्ड शो में एंट्री लेने जा रही हैं। अंजलि अरोड़ा एक मशहूर टिकटॉकर होने के साथ-साथ 'कच्चा बादाम' गाने के लिए भी जानी जाती हैं। सुनने में आ रहा है कि अंजलि अरोड़ा इस शो में हिस्सा लेकर मुनव्वर फारुकी को एक्सपोज करती नजर आएंगी।
बता दें अंजलि अरोड़ा ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लेने से पहले कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप' में एंट्री की थी। 'लॉक अप' में अंजलि अरोड़ा की मुनव्वर फारुकी से गहरी दोस्ती हो गई थी। फैंस ने उन्हें मुंजालि नाम दिया था। लोगों को लगने लगा था कि दोनों धीरे-धीरे नजदीक बढ़ रहे हैं लेकिन जब शो जीतने के बाद मुनव्वर बाहर आए तो पता चला कि उनकी पहले से एक गर्लफ्रेंड है, जिसका नाम नाजिला सीताशी है। दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं।
'बिग बॉस 17' में वाइल्डकार्ड के तौर पर एंट्री करने को लेकर अंजलि अरोड़ा ने अभी कोई बयान नहीं दिया है। अंजलि अरोड़ा के अलावा 'अनुपमा' फेम निधि शाह का नाम भी शो में एंट्री करने के लिए सामने आया है। सुनने में आ रहा है कि राखी सावंत, फ्लोरा सैनी और एडल्ट कंटेंट क्रिएटर शिल्पा सेठी भी नजर आ सकती हैं।
