BB 17: Aishwarya ने उड़ाया अंकिता-विक्की के रिश्ते का मजाक, बोलीं- 'इनकी शादी एक गेम बनकर रह गई है'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 16, 2024, 04:00 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच में जमकर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान विक्की कहते हैं मैं नील भट्ट नहीं हूं जो सुन लूं। अब इस झगड़े पर नील की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा ने मजाक उड़ाया है। ऐश्वर्या ने कहा कि इन दोनों की शादी एक मजाक बन रह गई है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है। शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। दोनों के झगड़ों को देखते हुए फैंस को लगता है कि शो से बाहर होने के बाद दोनों का तलाक हो जाएगा। वीकेंड का वार के बाद भी अंकिता और विक्की छोटी सी बात पर लड़ने लगते हैं। झगड़े के दौरान विक्की कहते हैं मैं नील नहीं हूं जो सबकुछ सुन लूंगा। अब इस पर नील भट्ट ने रिएक्ट किया है। नील की स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कमेंट किया है।

ऐश्वर्या ने उड़ाया विक्की- अंकिता की शादी का मजाक

End of Feed