Bigg Boss 17 : बिग बॉस 17 इन दिनों टीवी पर छाया हुआ है। शो में होने वाले हर रोज के ड्रामे फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं घर में हो रही बेवजह की फाइट से फैंस का दिमाग घूम रहा है। बीते कुछ दिनों से बिग बॉस के घर में दिल के मकान में रहने वालों के बीच खूब लड़ाई झगड़ा हुआ। जिसके बाद लोगों को सभी का असली चेहरा दिखाई दे गया। घर में सबसे ज्यादा लड़ाई ऐश्वर्या- नील और अंकिता-विक्की के बीच हो रही है। आज फिर एक बाद ऐश्वर्या और अंकिता के बीच संग्राम होने वाला है।
बिग बॉस 17 के आज के एपिसोड में टीवी की दो बहूएं आपस में फिर से लड़ाई करने वाली हैं। ऐश्वर्या ( Aishwarya Sharma) और अंकिता( Ankita Lokhande) के बीच फिर से बहस छिड़ जाएगी और ऐश्वर्या अपना आपा खो देगी, वह गुस्से में अंकिता पर चिल्लाने लगेगी और नील भट्ट को भी दूर होने के लिए कहेगी। यह लड़ाई काफी दिनों से चलती आ रही है जिसे देखकर फैंस का भी दिमाग घूम गया है। ऐश्वर्या शर्मा के बेवजह लड़ने पर फैंस ने उन्हें फेक और वैम्प का टैग देना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें रियल लाइफ वैम्प बुला रहे हैं। फैंस का कहना है कि ऐश्वर्या ने अब अपना असली चेहरा दिखाया है।
बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने स्टार प्लस के पॉपुलर शो "गुम है किसी के प्यार में" में नेगेटिव किरदार किया था। फैंस ने उन्हें इस रोल में बेहद पसंद किया था। वहीं नील भट्ट भी इनके साथ शो में बतौर लीड स्टार थे। उसी शो के बाद से ऐश्वर्या शर्मा को घर-घर पहचान मिली थी।
