टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Isha Malviya के जाने से Abhishek Kumar के नहीं रुके आंसू, बाथरूम में किया खुद को बंद

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 में ईशा मालवीय के एलिमिनेट होने पर अभिषेक कुमार फूट-फूट कर रोए। जानिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 के फिनाले की घड़ी दिन भर दिन पास आ रही है। ऐसे में पिछले हफ्ते घर से दो कंटेस्टेंट को कम वोट्स के चलते बाहर निकाला गया, यानी डबल एविक्शन। मिड एविक्शन में आयशा और वीकेंड का वार में ईशा मालवीय बेघर हुईं। ऐसे में सभी घरवालों के रिएक्शन देखने लायक थे, लेकिन ईशा के जाने पर अभिषेक कुमार को कैसा लगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से पिछले वीकेंड का वार में ईशा मालवीय (Isha Malviya) के बाहर होने पर सभी घरवालों समेत फैंस काफी दुखी हुए। सभी का मानना था की ईशा शो की टॉप 5 फाइनलिस्ट में होंगी, लेकिन कहां किसी को मालूम था की वो बाहर हो जाएंगी। ऐसे में ईशा को घर से बाहर जाते अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) फूट फूट कर रोते हैं, साथ ही दोनों एक दूजे से माफी भी मांगते हैं।

ईशा कहती नजर आएंगी की अब हमारा चैप्टर यहीं खत्म होता है और अब मैं तुझे बुरा नहीं बोलूंगी तो तू भी मत बोलना आल दी बेस्ट। वहीं अभिषेक कंटेस्टेंट के जाने के बाद कैमरे में कहते हैं कि मुझे बहुत बुरा लग रहा है बेशक मेरे अंदर तेरे लिए कोई फीलिंग्स नहीं हैं। लेकिन तू फाइनलिस्ट बनने की हकदार थी और इसी के बाद वो अपने आप को बाथरूम में बंद कर लेते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article