Bigg Boss 16 के विनर MC Stan ने किया रैपिंग छोड़ने का ऐलान, फिर चंद सेकेंड में पोस्ट किया डिलीट

MC Stan Quitting Rapping: बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) के विनर रह चुके एमसी स्टेन इन दिनों काफी चर्चा में आ गए जन उन्हे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया की वह रैपिंग छोड़ने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

MC Stan Quitting Rapping: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 के विनर रह चुके एमसी स्टेन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं चाहे वो उनकी पर्सनल हो या प्रोफेशनल लाइफ हो। शो से रैपर की फैन फालोइंग काफी ज्यादा बढ़ी थी, जिससे उनके पास प्रोजेक्ट्स की भरमार हो गई। हालांकि शो के विनर के रूप में एमसी स्टेन को लोगों ने अपनाया नहीं और उन्हे डिज़र्विंग नहीं माना। अब हाल ही में एमसी सुर्खियों में आ गए हैं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर रैपिंग छोड़ने का एलान किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या और क्या स्टेन रैपिंग छोड़ने वाले हैं।

MC Stan Quitting Rapping

बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) विनर एमसी स्टेन (MC Stan) अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर फैंस को देते रहते हैं। सिर्फ यही नहीं वह अपने नए गानों से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हालांकि कल सिंगर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर लिखा की मैं रैप छोड़ने वाला हूं। बस फिर यही पढ़ फैंस के बीच चिंतन का माहोल उठ गया है, हालांकि कुछ ही देर बार एमसी ने स्टोरी डिलीट कर दी।

End of Feed