टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Elimination: वीकेंड का वार पर सलमान खान करेंगे इस हसीना का पत्ता साफ, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 18, 2023, 08:42 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस धीरे- धीरे अपने फिनाले वीक की तरफ पर बढ़ रहा है। इस हफ्ते 4 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से टीवी की ये हसीना आखिरी नंबर पर है। आइए जानते हैं वो कौन सा सदस्य है जो एलिमिनेट होगा।

Image

Bigg Boss 16 Elimination: वीकेंड का वार पर सलमान खान करेंगे इस हसीना का पत्ता साफ, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Bigg Boss 16: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) चर्चा में है। फैंस को घर में चल रहे ड्रामे बहुत पसंद है। सक्सेफुल सीजन होने की वजह से शो को एक महीने का एक्सटेंशन मिला है। घर में लड़ाई- झगड़े होना आमबात है। इस हफ्ते शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और सुंबुल तौकीर खान नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि घर से कौन एलिमिनेट हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा बॉटम टू कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में सौंदर्या शर्मा बाहर हो सकती हैं। शो में सौंदर्या की गेम कुछ खास नहीं दिख रही है। इसके अलावा उनका फैन बेस नॉमिनेटेड सदस्यों से काफी कम है।

बिग बॉस के घर में सौंदर्या की दोस्ती अर्चना गौतम से है। इसके अलावा उनकी किसी सदस्य से कुछ खास बॉन्डिंग नहीं है। सौंदर्या गेम में कुछ खास एक्टिव नहीं हैं।सौंदर्या इस हफ्ते एलिमिनेट होती है या नहीं। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

सौंदर्या शर्मा होगी बेघर

आज के एपिसोड में राशन का टास्क हुआ। जहां सभी सदस्यों को अपने लिए राशन खरीदना है। सौंदर्या अपनी दोस्त अर्चना के लिए राशन खरीदती है, जिसे देखने के बाद बिग बॉस उन्हें टोक देते हैं। इसके बाद अर्चना गौतम राशन को लेकर शिव ठाकरे से पंगा लेती है। कंटेस्टेंट्स के बीच आर और पार की लड़ाई दिखाई दे रही हैं। इस हफ्ते कैंप्टेसी के साथ- साथ टिकट टू फिनाले टास्क भी हो रहा है। साजिद खान के जाते ही मंडली के लोगों में फूट पड़ गई है। इसका फायदा बाकी सदस्यों को मिलेगा।

पिछले हफ्ते वीकेंड का वार पर अब्दू रोजिक और साजिद खान घर से बेघर हो गए थे। उन दोनों के बाद वोटो की कमी की वजह से श्रीजिता डे भी एलिमिनेट हो गई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article