टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Finale से पहले चमकी Shiv Thakare की किस्मत, हाथ लगी सलमान खान की फिल्म?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 5, 2023, 10:50 AM IST

shiv thakare get big chance in salman khan film?: सलमान खान के रियलिटी शो में इन दिनों शिव ठाकरे काफी चर्चा में बने हुए है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में शिव ठाकरे को बिग बॉस 16 का विनर भी बताया जा रहा है। इसी बीच शिव ठाकरे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

Image

shiv thakre

shiv thakare gets big film?: बिग बॉस 16 ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss Grand Finale) में चंद दिन बाकी हैं। शो को खत्म होने में 10 दिनों से भी कम वक्त रह गया है। अब रियालिटी शो के फिनाले के इतने करीब आकर मंडली की सदस्य रहीं सुंबुल तौकीर खान बाहर हो गई हैं। कहा जा रहा था कि शिव ठाकरे शो से बाहर हो सकते हैं लेकिन सुंबुल को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। इस हफ्ते शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और सुंबुल नॉमिनेट हुए थे। इन में से अब सुंबुल बाहर हो गई हैं। इसी के साथ ही बिग बॉस 16 के ग्रांड फिनाले में अर्चना गौतम, प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन पहुंच चुके हैं। इसी बीच शिव ठाकरे को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की खबरें हैं।

सलमान खान के रियलिटी शो में इन दिनों शिव ठाकरे काफी चर्चा में बने हुए है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में शिव ठाकरे को बिग बॉस 16 का विनर भी बताया जा रहा है। इसी बीच शिव ठाकरे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद शिव ठाकरे के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

शिव ठाकरे के हाथ लगी सलमान खान की फिल्म?

शिव ठाकरे इन दिनों बिग बॉस 16 में काफी चर्चा में बने हुए है। अब शिव ठाकरे से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक शिव ठाकरे के हाथ सलमान खान की एक फिल्म लगी है। इस फिल्म में शिव ठाकरे एक खास रोल में नजर आने वाले है। लेकिन अभी तक इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

सलमान खान, साल 2023 में 2 फिल्मों में नजर आने वाले है। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से कई स्टार्स बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 भी इसी साल रिलीज होने वाली है। अब शिव ठाकरे किस फिल्म का हिस्सा होंगे ये जानकारी सामने नहीं आई है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article