Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा ने बिग बॉस मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'निमृत को टिकट टू फिनाले..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 18, 2023, 08:03 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को मेकर्स द्वारा लगातार गेम में मदद की जा रही हैं, अब सौंदर्या शर्मा का मेकर्स पर गुस्सा फूट गया है और उन्होंने निमृत कौर आहलूवालिया पर मेकर्स के साथ सांठ-गांठ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सौंदर्या शर्मा ने बिग बॉस मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप।
  • निमृत कौर आहलूवालिया को बचाना चाहते हैं मेकर्स।
  • दर्शकों ने भी सोशल मीडिया पर लगाई बिग बॉस की क्लास।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में कई बार कंटेस्टेंट मेकर्स पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हैं। अक्सर मेकर्स पर टीवी चैनल कलर्स के चेहरे को ज्यादा सहूलियत देनें का आरोप भी लगाया जाता है। खुद बिग बॉस फैंस भी यही मानते हैं। बिग बॉस 16 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहा गेम में निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को बार-बार मदद मिल रही हैं, उन्हें लगभग हर हफ्ते या तो सलमान खान द्वारा या खुद बिग बॉस द्वारा जगाया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं अब तो बिग बॉस ने बिना किसी टास्क के ही निमृत को घर का नया कप्तान बना दिया और टिकट टू फिनाले पाने की भी बड़ा मौका दे दिया है। अब बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा का मेकर्स पर गुस्सा फूट गया है और उन्होंने बिग बॉस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Nimrit Kaur Ahluwalia and Soundarya Sharma

Nimrit Kaur Ahluwalia and Soundarya Sharma

निमृत ने की बिग बॉस मेकर्स के साथ सेटिंग

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम के साथ बात करती नजर आ रही थीं, इस बीच वह नॉमिनेशन टास्क के बारे में बात करते हैं कि हर कंटेस्टेंट उन्हें ही टारगेट कर रहा था। इसके साथ ही सौंदर्या शर्मा कहती हैं, ‘हम लोग निमृत की तरह तो हैं नहीं जिसने बिग बॉस में आने से पहले ही पूरी सेटिंग कर रखी है, उसको टिकट टू फिनाले भी मुफ्त में ही मिल जाएगा जैसे कप्तानी मिल गई।’ सौंदर्या शर्मा ने जो बात बिग बॉस के ताजा एपिसोड में की है, वही बात बिग बॉस फैंस भी सोशल मीडिया पर रख रहे हैं।

End of Feed