Bigg Boss 16: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने नए सीजन के साथ आ चुका है। इसी के साथ शो को लेकर एक विवाद सामने आया है। फिल्म मेकर साजिद खान ने शो को कंटेस्टेंट के रूप में जॉइन किया है। बता दें कि उन पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। इस पर गायिका सोना मोहपात्रा ने दुख जताया है और भारतीय टीवी चैनलों पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया है।
इस वजह से है सभी को साजिद से नाराजगी
न केवल सोना बल्कि कई लोगों ने साजिद के शो का हिस्सा बनने पर अपनी नाराजगी जताई। शनिवार को शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसके बाद खबर ने तेजी पकड़ी। लोगों ने चैनल और शो के मेकर्स को सवालों के घेरे में खड़ा किया। लोगों को इस बात से नाराजगी है कि, जिस साजिद के खिलाफ पहले से ही कई सारे यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज है। साथ ही उन पर मी टू आंदोलन में भी इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने आरोप लगाए थे। बजाय इसके उनको शो का हिस्सा बनाया गया।
सोना ने किया ये ट्वीट
सोना ने अपने ट्विटर के माध्यम से, मामले पर अपनी राय साझा की। साजिद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की बात करते एक न्यूज एंकर की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए सोना ने लिखा - ये हैं #SajidKhan, एक रियलिटी टीवी शो पर। फिर इसके बाद है #AnuMalik जो टीवी पर एक म्यूजिक रियलिटी शो जज कर रहे हैं। #KailashKher? टीवी पर सेलिब्रिटी जज। मी टू आंदोलन में इन सभी का नाम कई कई बार उचला है। भारतीय टीवी चैनल्स और उनके अधिकारी वाकई भ्रष्ट और दुखी हैं।
This is #SajidKhan , now on a reality TV show. 👇🏾Then there is #AnuMalik judging a music reality show on TV,for chi… t.co/wUEShtokJq
— ANI (@ANI) Oct 2, 2022
Dear @FarOutAkhtar , you front an organisation called MARD. This man 👇🏾& the many others are known to you personall… t.co/66YAqpcTEm
— ANI (@ANI) Oct 3, 2022
here’s a suggestion to Tv marketing teams with zero abilities to innovate apart from casting multiple #MeToo accus… t.co/3cSGmdp6Nr
— ANI (@ANI) Oct 3, 2022
यही नहीं एक और ट्वीट में सोना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा कि और निश्चित रूप से ही ये लिस्ट और लंबी है #VikasBehl और मास्टर ऑफ डिस्गस्टिंग #SuhelSeth सभी इंडियन टीवी पर अपनी वापसी कर चुके हैं। सोचा कि ये ख्याल मुझे शांत करता है(?) खुद को बचाएं, भले ही इसका मतलब इंसानों को नीचे खींचना हो; औरत @IndiaMeToo।
साजिद पर लगे हैं, ये गंभीर आरोप
फिल्म मेकर साजिद खान पर कई बार गंभीर आरोप लगे हैं। उनपर इल्जाम है कि उन्होंने पार्टियों में अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाए हैं। कई महिलाओं को कास्टिंग काउच का शिकार बनाया है और उनसे उनकी न्यूड तस्वीरें मांगी हैं। इसके अलावा साजिद पर महिलाओं के सामने खुले आम पॉर्न देखने का भी आरोप है।
साजिद ने कही ये बात
शनिवार को शो के प्रीमियर के दौरान साजिद ने बताया कि कैसे इन आरोपों का सीधा असर उनके काम पर पड़ा। होस्ट सलमान से बातचीत में साजिद ने कहा कि मेरे पास ज्यादा काम नहीं था, मैं पिछले चार साल से घर पर बैठा हूं। इन चार साल में मैंने अपनी जिंदगी में बहुत से उतार चढ़ाव देखे हैं। और जब कलर्स की टीम ने मुझसे बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने की बात कही, तो मैंने इस बात का फैसला किया कि मुझे यहां जरूर आना चाहिए। इसी से शायद मैं अपने बारे में कुछ जान समझ सकता हूं।
शहनाज और कश्मीरा हो गई ट्रोल
Just saw #BiggBoss on @justvoot and must say I loved the line up. There are a few early favorites but I have to adm… t.co/hKhvwxq2Vq
— ANI (@ANI) Oct 1, 2022
एक तरफ जहां साजिद के बिग बॉस में होने की बात के विरोध में कई लोग सामने आए। उसी तरह उनके समर्थन में भी इंडस्ट्री की आवाजें बुलंद होती दिखी। हालांकि ऐसा करने के बाद उनको लोगों की ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। शहनाज गिल और कश्मीरा शाह ने साजिद के बीबी हाउस में होने पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। कश्मीरा ने लिखा था - @justvoot पर अभी बिग बॉस देखा और वाकई मुझे शो का लाइन अप काफी पसंद आया। हालांकि मेरे कुछ शुरुआती फेवरेट कंटेस्टेंट्स हैं, लेकिन कहना पड़ेगा कि #SajidKhan की सच्चाई और कैंडिड अंदाज ने मेरा दिल छू लिया। उन्हें शो में देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।
