Bigg Boss 16: मंडली के टूटने पर शिव ठाकरे ने किया रिएक्ट, अब्दू रोजिक के बयान पर दिया दो टूक जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 15, 2023, 01:40 PM IST

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने हाल ही में मीडिया को बयान दिया था कि मंडली खत्म हो गई है। इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे थे कि मंडली टूट चुकी हैं। इस बात से फैंस काफी दुखी थे। अब इस पर शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने रिएक्ट करते हुए पोस्ट किया है।

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) भले ही खत्म हो गया है। लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में छाए रहते हैं। शो में प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, अब्दू रोजिक, टीना दत्ता, शालीन भनोट समेत कई कंटेस्टेंट्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस शो के विनर एमसी स्टैन अपने वर्क कमिटमेंट में बिजी हैं। बिग बॉस 16 में पांच दोस्तों की मंडली को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस मंडली में सुंबुल तौकीर खान, अब्दू रोजिक, साजिद खान, एमसी स्टैन, एमसी स्टैन और निमृत कौर अहलूवालिया थे।

abdu and shiv thakare

Abdu Rozik and shiv thakare (Credit pic: instagram)

शो के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। अब्दू से जब बिग बॉस 16 की मंडली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मंडली खत्म। अब्दू के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी दुखी हो गए। यूजर्स जानना चाहते थे कि क्या अब मंडली टूट चुकी हैं। अब इस खबर पर शिव ठाकरे ने रिएक्ट किया है। शिव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, हक से मंडली। उन्होंने लिखा, हमेशा, हमेशा के लिए।

End of Feed