Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले वीक में है। फिनाले वीक में बिग बॉस ने घरवालों को रैकिंग टास्क दिया। टास्क के दौरान घरवालों को एक- दूसर को रैकिंग देनी थी। उसी रैकिंग के हिसाब से उन्हें घर का राशन मिलने वाला था। मेकर्स ने रैकिंग टास्क का प्रोमो रिलीज कर दिया है। शालीन भनोट को सबसे आखिरी रैकिंग मिलती है। वीडियो में शिव ठाकरे और निमृत कहते हैं कि आज तक जिसकी पर्सनैलिटी कन्फयूजिंग है और समझ नहीं आ रहा है वो शालीन है। शालीन इसके बाद पांचवें नंबर के लिए निमृत का नाम लेते हैं। निमृत कहती हैं कि बिग बॉस पर्सनैलिटी का मतलब है अपनी रियल साइड दिखाना। अर्चना कहती हैं कि यानी के पुतले की तरह खड़े रहो। निमृत कहती हैं कि अगर मैं पुतले की तरह खड़ी रहती तो यहां नहीं होती अर्चना।
शिव कहते हैं मुझे निमृत लगती हैं। इसके बाद निमृत वहां से वॉक आउट कर जाती है। शालीन चौथे नंबर पर शिव का नाम लेते हैं। शिव कहते हैं कि अगर मैंने कुछ नहीं किया होता तो यहां तक नहीं पहुंचता, लेकिन कुछ लोग होते हैं जो हाथ जोड़कर आते है सबके पास। शालीन कहते हैं मुझे तुम्हारे ओपिनियन से कोई मतलब नहीं है।
शिव ने निमृत को रैकिंग टास्क में दिया धोखा
सभी सदस्य चौथे नंबर पर अर्चना का नाम लेते हैं। लेकिन अर्चना अपनी जिद्द पर अड़ी रहती हैं और कहती हैं कि मैं नंबर वन पर हूं। इस दौरान निमृत कहती हैं बैल बुद्धि टास्क रद्द हो जाएगा। अर्चना कहती हैं कि मुझे पता है कि मैंने कितनी मेहनत की है। मैं खुद को नहीं गिराऊंगी। सोशल मीडिया पर टास्क का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिव और निमृत को देखकर यूजर्स हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा, फिनाले में भी शिव ने निम्मो का साथ नहीं दिया। दूसरे यूजर ने लिखा, निमृत ने कुछ भी नहीं बोला। कई यूजर्स का कहना है कि ये कैसी दोस्ती है।
