Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी के पीछे पड़ी पूरी मंडली, शिव-निमृत ने जमकर फेंका पानी तो फैंस बोले- 'अब दिखा..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 1, 2023, 08:24 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो में कंटेस्टेंट के बीच धमाकेदार टास्क होता नजर आ रहा है। इस टास्क में मंडली, प्रियंका को साफ तौर पर टारगेट करती नजर आ रही है। प्रियंका पर पानी से जोरदार हमले कर रहे हैं ताकी उन्हें टास्क से आउट किया जा सके।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिव-निमृत ने किया प्रियंका को टारगेट।
  • टास्क में प्रियंका को आउट करने पर तुली मंडली।
  • बिग बॉस का नया प्रोमो जारी हो गया है।

Bigg Boss 16 Promo: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी हो गया है। इस प्रोमो में एक बार फिर पूरी मंडली मिलकर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) को टारगेट करती नजर आ रही है। शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) लगातार प्रियंका को कप्तानी की रेस से बाहर करने के लिए उनपर पानी फेंके जा रहे हैं। बिग बॉस के प्रोमो में प्रियंका कप्तानी हासिल करने के लिए डटकर खड़ी नजर आ रही हैं। प्रियंका के इस जजबे को देखकर सभी फैंस काफी खुश हैं और मंडली पर गंदी गेम खेलने का आरोप लगा रहे हैं। इस प्रोमो को देखने के बाद यह फैंस का मानना है कि अब तो लगभग तय हो गया है कि प्रियंका ही बिग बॉस 16 की विनर होने वाली हैं। बिग बॉस 16 का आज का एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है।

Bigg Boss 16 New Promo

Bigg Boss 16 New Promo

बिग बॉस में होगा धमाकेदार टास्क

बिग बॉस के प्रोमो में घरवालों के बीच एक धमाकेदार टास्क होता नजर आ रहा है। इस टास्क में शालीन भनोट, अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी एक पोल के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शिव ठाकरे, निमृत कौर आहलूवालिया और एमसी स्टैन मिलकर इन तीनों कंटेस्टेंट को पोल से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। वह इसके लिए कंटेस्टेंट के ऊपर साबुन का पानी डाल रहे हैं वो भी तेजी से, ताकि कंटेस्टेंट का हाथ छूट जाए।

End of Feed