Bigg Boss 16: जर्नी वीडियो देख भावुक हुए शालीन भनोट, लाइव ऑडियंस के सामने हुए नतमस्तक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 3, 2023, 05:04 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अब कंटेस्टेंट का जर्नी वीडियो दिखाया जाने वाला है। इस बार का जर्नी वीडियो काफी अलग होने वाला है। बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट का जर्नी वीडियो लाइव ऑडियंस के सामने दिखाया जाने वाला है। अब शालीन भनोट के जर्नी वीडियो का प्रोमो सामने आ गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जर्नी वीडियो देखकर भावुक हुए शालीन भनोट।
  • शालीन भनोट बिग बॉस का शुक्रिया करते नजर आ रहे हैं।
  • बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी कर दिया गया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले 12 फरवरी 2023 को टेलीकास्ट किया जाना है। बिग बॉस का फिनाले कोई और नहीं बल्कि सलमान खान ही होस्ट करते नजर आने वाले हैं। बिग बॉस में अब कंटेस्टेंट का जर्नी वीडियो दिखाया जाने वाला है। आज के एपिसोड में प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) का जर्नी वीडियो भी दिखाया जाएगा। इस बार का जर्नी वीडियो काफी अलग होने वाला है। बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट का जर्नी वीडियो लाइव ऑडियंस के सामने दिखाया जाने वाला है। अब शालीन भनोट के जर्नी वीडियो का प्रोमो सामने आ गया है। टीवी एक्टर शालीन भनोट अपना जर्नी वीडियो देखकर इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।

Shalin Bhanot Journey Video

Shalin Bhanot Journey Video

वह बिग बॉस में अब तक का अपना सफर देखकर भावुक हो जाते हैं और बिग बॉस के आगे नतमस्तक हो जाते हैं। आइए बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed