Bigg Boss 16: शालीन भनोट- टीना दत्ता के इज्जत की उड़ी धज्जियां, शो के इतिहास में पहली बार हुई होगा ऐसा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 13, 2023, 09:06 PM IST

Bigg boss 16: बिग बॉस के घर में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) का रिलेशनशिप हर किसी को फेक लग रहा है। आज वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान के सामने प्रोड्यूसर और एक्टर संदीप सिंकद ने दोनों के रिलशनशिप की धज्जियां उड़ा दी है।

Bigg Boss 16: आज वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान के साथ घर में संदीप सिकंद और पत्रकार दिबांग पहुंचे। शो में पहुंचते ही दिबांग के तीखे सवालों से गुजरेंगे घरवाले। दिंबाग और संदीप ने घर में आते ही शालीन और टीना के रिलेशनशिप की जमकर धज्जियां उड़ाई। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो वीडियो में संदीप सिंकद और दिबांग सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। संदीप सिंकद शालीन से पूछते हैं कि मुंबई में इतने सारे पब्स हैं, रेस्टोरेंट्स हैं... क्या आपको बिग बॉस का घर ही मिला था प्यार करने को। इस सवाल सुनने के बाद शालीन कहते हैं हम 18 या 19 साल के नहीं है। वो हमारी मर्जी है हम इतने एडलट्स हैं और इस पर हमारा अधिकार है।

bigg boss 16 (58)

shalin bhanot and tina datta (credit pic: instagram)

शालीन का जवाब सुनकर दिबांग कहते हैं दोनों बड़े फेक टाइप लगते हो। वो प्लास्टिक के फूल होते हैं न जिसमें न चमक होती है, न महक होती है, न जान होती है। टीना और शालीन करीब वैसे ही है। दिबांग की बातें सुनकर सलमान खान जोर- जोर से हंसने लगते हैं।

End of Feed