Bigg Boss 16: टीना दत्ता ने शालीन भनोट को दी थप्पड़ मारने की धमकी, कहा- 'इसी वजह से तेरी पत्नी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 18, 2023, 09:09 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का एक नया प्रोमो जारी हो गए हैं, इस प्रोमो में शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है, दोनों एक दूसरे को काफी भला-बुरा कह रहे हैं। इस बीच टीना दत्ता तो शालीन भनोट को थप्पड़ मारने की धमकी देती हुई भी नजर आ रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी हो गया है।
  • टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच होगी जमकर लड़ाई।
  • टीना दत्ता ने दी शालीन भनोट को थप्पड़ मारने की धमकी।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के इस सीजन में अब कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा देखने को मिलने वाला है, क्योंकि कंटेस्टेंट के बीच अब ट्रॉफी को लेकर मारा-मारी शुरू होने वाली है। इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी हो गए हैं, इस प्रोमो में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है, दोनों एक दूसरे को काफी भला-बुरा कह रहे हैं। इस बीच टीना दत्ता तो शालीन भनोट को थप्पड़ मारने की धमकी देती हुई भी नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर शालीन भनोट भी कम नहीं हैं, वह टीना दत्ता के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हैं। जिसके बाद तो टीना और भी भड़क जाएंगी व शालीन की एक्स वाइफ को लेकर भी एक बड़ा कमेंट कर देती हैं।

Shalin Bhanot and Tina Dutta Fight

Shalin Bhanot and Tina Dutta Fight

शालीन और टीना के बीच यह लड़ाई तब शुरू होती है, जब बिग बॉस घरवालों से पूछते हैं कि वह निमृत की कप्तानी बरकरार रखना चाहते हैं या नहीं, जिसके बाद शालीन भनोट निमृत के पक्ष में वोट देंगे जिससे टीना और प्रियंका चौधरी चिढ़ जाते हैं।

End of Feed