Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। गेम जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे- वैसे मुश्किल होता जा रहा है। फिनाले वीक से पहले बिग बॉस के घर में टॉर्चर टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान घर में दो टीम बांटी गई। पहली टीम में अर्चना, प्रियंका और शालीन भनोट थे। दूसरी टीम में निमृत, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे थे। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में अर्चना, प्रियंका और शालीन ने सभी हदे पार कर दी। प्रियंका की टीम ने एमसी स्टैन, शिव और निमृत के आंखों में मिर्ची का पेस्ट लगाया। ये यहीं नहीं रुके अर्चना और शालीन लगातार पानी की बौछार करते हुए नजर आए। निमृत प्रियंका की टीम का टॉर्चर झेल नहीं पाती हैं और काफी रोने लगती हैं। वहीं, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन शांत रहते हैं।
निमृत की टीम ने टॉर्चर टास्क बहुत शराफत के साथ किया था। उन्होंने प्रियंका की टीम को ज्यादा परेशान नहीं किया था। सोशल मीडिया पर टॉर्चर टास्क का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में प्रियंका के फैन क्लब ने खुलासा किया कि प्रियंका की टीम ने टॉर्चर टास्क जीत लिया है। प्रियंका की टीम ने लगातार बैक टू बैक दो टास्क जीते हैं।
प्रियंका ने जीता टॉर्चर टास्क
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स प्रियंका और अर्चना के इस रैवये को अमानवीय बता रहे हैं। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी प्रियंका और अर्चना पर गुस्सा निकाला है। काम्या ने ट्वीट कर लिखा था, टास्क जीतने के कई और तरीके हो सकते थे। आपको टास्क के लिए इंसानियत को खोने की जरूरत नहीं थी। बिग बॉस के घर में इससे पहले भी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स ने एक- दूसरे को हराने के लिए हदे पार की है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन नॉमिनेटेड हुए हैं।
